बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The anguish of the people of Jibli resonated alongside the drums that awaken the gods.

Video: देवताओं को जगाने वाले ढोल के साथ गूंजी जारी जिबली के लोगों की पीड़ा

Arvind Kumar अरविंद कुमार
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:31 PM IST
The anguish of the people of Jibli resonated alongside the drums that awaken the gods.
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से करीब 120 किलोमीटर दूर जारा जिबली से देवताओं को जगाने वाले ढोल-नगाड़ों के साथ ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने ढोल बजाते हुए करीब एक घंटे तक नारेबाजी की। इसके बाद ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर के बाहर रामलीला मैदान में आमरण अनशन शुरू कर दिया। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण की मांग पर जारा जिबली की महिलाएं, युवा और बुजुर्गों ने पारंपरिक ढोल की गूंज के साथ टकाना तिराहे से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। बीडीसी सदस्य रमेश सिंह धामी, ग्राम प्रधान वीर विक्रम सिंह ने कहा कि वर्ष 2021 से विद्यालय के उच्चीकरण की मांग की जा रही है। कई बार आवाज उठाने और जिला मुख्यालय में आमरण अनशन करने के बाद भी अब तक सिर्फ झूठा आश्वासन मिला है। विवश होकर आज हमें देवताओं को जगाने वाले ढोल के साथ शासन और प्रशासन को जगाना पड़ रहा है। पूर्व प्रधान जयंती देवी ने कहा कि दुर्गम क्षेत्र होने और विद्यालय का उच्चीकरण न होने से उनके बच्चे आगे की शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे। बच्चों के भविष्य की खातिर मजबूरन हमें पलायन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा जब तक विद्यालय का उच्चीकरण नहीं होता वे अब पीछे नहीं हटेंगे। ------इनसेट----- ढोल और नारों की गूंज से जनसुनवाई से उठकर बाहर आए अधिकारी पिथौरागढ़। जारा जिबली के ग्रामीण ढोल बजाते हुए जब कलक्ट्रेट परिसर में दाखिल हुए तो इसकी गूंज सुनकर एसडीएम सदर जितेंद्र वर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पंत कई अधिकारियों-कर्मचारियों को जनसुनवाई छोड़कर बाहर आना पड़ा। प्रदर्शनकारी विशालकाय ढोल को बारी-बारी से बजाते रहे। एसडीएम सदर ने प्रदर्शनकारियों को कुछ देर बाद डीएम के साथ मुलाकात कराने मुलाकात का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी अनशन स्थल पर पहुंचे। ग्राम प्रधान वीर विक्रम सिंह ने बताया कि शाम करीब पौने पांच बजे एसडीएम वर्मा ने अनशन स्थल पर आकर जल्द मामले की जानकारी देने की बात कही। ---कोट---- जारा जिबली विद्यालय के उच्चीकरण के मामले में पूर्व में मांगी गई जानकारी शासन में भेजी जा चुकी है। फिलहाल मामला शासन में लंबित है। तरुण कुमार पंत, प्रभारी सीईओ, पिथौरागढ़ -----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हरदुआगंज में पैसे के लेन-देन को लेकर हत्या, एक अभियुक्त गिरफ्तार

03 Aug 2026

फरीदाबाद: पार्षद दीपक यादव के खिलाफ नगर निगम कर्मचारियों का प्रदर्शन

03 Aug 2026

अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय में 31वें दीक्षोत्सव खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

03 Aug 2026

Kargil: कारगिल के रणबांकुरों को सलाम, द्रास से निकला सेना का ऐतिहासिक बाइक अभियान

Jammu: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

03 Aug 2026
विज्ञापन

डोडा में दर्दनाक हादसा: चट्टान गिरने से 28 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

03 Aug 2026

VIDEO: सांसद पप्पू यादव के संसद में किए गए प्रदर्शन के विरोध में संतों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

03 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: सांसद पप्पू यादव के संसद में किए गए प्रदर्शन पर संतों ने जताई आपत्ति, बोले- सनातन का अपमान किया

03 Aug 2026

अयोध्या: पप्पू यादव के संसद में किए गए प्रदर्शन के विरोध में संतों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

03 Aug 2026

Video: सुंदरनगर में फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन

03 Aug 2026

कानपुर: 80 वर्षीय महिला ने डीएम से लगाई गुहार, मकान पर कब्जा और पति की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग

03 Aug 2026

कानपुर: चकेरी में दिनदहाड़े मां-बेटे को बंधक बनाकर लाखों की लूट

03 Aug 2026

Kendriya Vidyalaya Ghumarwin: केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं को जल्द मिलेगा अपना भवन, लीज डीड की प्रक्रिया होगी पूरी

03 Aug 2026

100 लीटर की कांवड़ के साथ दादी को राजघाट से लेकर चले नाती, अलीगढ़ से होकर गुजरे

03 Aug 2026

Guru Ravidas Jayanti: गुरु रविदास की जन्मस्थली काशी की पावन मिट्टी लेकर सिरमौर पहुंची कलश वंदन यात्रा

03 Aug 2026

सिर पर छतरी, आंखों पर काला चश्मा, गले में शिव के नोटों की माला, अलीगढ़ रामघाट पर दिखी ऐसी कांवड़

03 Aug 2026

नगर निगम के 80 करोड़ बांड को मंजूरी

03 Aug 2026

शिवालयों में उमड़ा भक्तों का रेला, किया जलाभिषेक

03 Aug 2026

हाईकोर्ट की पंजाब सरकार को फटकार, 15 दिन में जारी करें कर्मचारियों और पेंशनर्स का लंबित डीए

पथरी के ऑपरेशन के बाद युवक की मौत,परिजनों का हंगामा

03 Aug 2026

बाइक में घुसा चितर सांप, 50 से अधिक युवकों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकाला

03 Aug 2026

बलरामपुर: मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग शुरू, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

03 Aug 2026

Video: बिजली कैंप में फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा, बिना बताए लोड बढ़ाने और जले मीटर की शिकायतों से अधिकारी घिरे

03 Aug 2026

Video: मोहनलालगंज में डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने किया जलाभिषेक

03 Aug 2026

Video: सुजानपुर कॉलेज में विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

जीटी रोड पर नगर निगम की टीम लगा रही बल्लियां

03 Aug 2026

Meerut: कांवड़ यात्रा के दौरान महिला ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म, नाम रखा गणेश और कार्तिकेय

03 Aug 2026

Meerut: सावन के पहले सोमवार पर पांडेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी आस्था, जलाभिषेक के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें

03 Aug 2026

Meerut: ऑनलाइन गेमिंग, कर्ज और अवसाद ने ली पीएसी जवान की जान, रोहटा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

03 Aug 2026

Meerut: आनंद प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में शूटरों का दमदार प्रदर्शन, एयर राइफल-पिस्टल मुकाबलों में दिखा सटीक निशाना

03 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed