Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rishikesh News
›
VIDEO : Christmas and New Year Camps, resorts, DJ nights and Born Fire are ready for tourists to enjoy Rishikesh
{"_id":"676bf29273463ba48c0aa8f4","slug":"video-christmas-and-new-year-camps-resorts-dj-nights-and-born-fire-are-ready-for-tourists-to-enjoy-rishikesh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : क्रिसमस और नया साल: पर्यटकों के लिए तैयार कैंप, रिजॉर्ट, डीजे नाइट और बॉर्न फायर का लेंगे आंनद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : क्रिसमस और नया साल: पर्यटकों के लिए तैयार कैंप, रिजॉर्ट, डीजे नाइट और बॉर्न फायर का लेंगे आंनद
ऋषिकेश में क्रिसमस और नए साल के लिए पर्यटकों के लिए हेंवलघाटी क्षेत्र में संचालित कैंप और रिजॉर्ट सजे हुए हैं। सैलानियों की सुविधानुसार यहां कैंप और रिजॅार्ट संचालकों ने पूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दिए हैं। देरशाम पर्यटक यहां डीजे नाइट पार्टी के साथ ही बॉर्न फायर कर मौज मस्ती करेंगे। हेंवलघाटी क्षेत्र में रत्तापानी, फूलचट्टी, घट्टूगाड़, मोहनचट्टी, बैरागढ़, नैल, बिजनी, गरुड़चट्टी आदि जगहों पर संचालित कैंप, रिजॉर्ट पैक हो गए हैं। सबसे अधिक भीड़ गरुड़चट्टी, रत्तापानी, फूलचट्टी, घट्टूगाड़ क्षेत्र में संचालित कैंपों में संभावना जतायी जा रही है। यहां संचालित कैंप रिजॉर्ट में शत प्रतिशत ऑनलाइन बुकिंग फुल हो गए हैं, इसके अलावा मोहनचट्टी, बैरागढ़, नैल, बिजनी क्षेत्र में संचालित कैंपों में 80 से 85 प्रतिशत ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी है। सैलानियों को लुभाने के लिए कैंप, रिजॉर्ट संचालकों ने अपने कैंप, रिजॉर्ट को क्रिसमस और अनेक प्रकार के साज सजा से आकर्षित बनाया हुआ है। यहां पर्यटकों की पंसद का पूरा ख्याल रखा गया है। कैंप, रिजॉर्ट संचालक त्रिवेंद्र सिंह नेगी, अरविंद नेगी, नीरज नेगी, अमित राणा, अंकित रावत, शैलेंद्र नेगी आदि ने बताया कि सैलानियों के लिए कैंप, रिजॉर्ट में क्रिसमस ट्री, डीजे नाइट पार्टी, बॉर्न फायर के साथ ही ब्रेक फास्ट, लंच, डिनर आदि की पूरी व्यवस्था की गई है। यहां प्रति पर्यटक शुल्क 25 सौ से अधिकतम चार से पांच हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से निर्धारित किया गया है। जिन कैंप, रिजॉर्ट में अभी कुछ बुकिंग शेष रह गए हों उनमें भी देरशाम तक बुकिंग हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।