Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rishikesh News
›
VIDEO : Sri Dev Suman University Convocation ceremony today students get degrees Rishikesh Uttarakhand news in hindi
{"_id":"673c28dbb05467ec8608a0c5","slug":"video-sri-dev-suman-university-convocation-ceremony-today-students-get-degrees-rishikesh-uttarakhand-news-in-hindi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्रीदेव सुमन विवि का दीक्षांत समारोह आज, 21230 छात्रों को मिलेगी उपाधि, राज्यपाल पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्रीदेव सुमन विवि का दीक्षांत समारोह आज, 21230 छात्रों को मिलेगी उपाधि, राज्यपाल पहुंचे
श्रीदेव सुमन विवि के पांचवें दीक्षांत समारोह में 21230 छात्र-छात्राओं को स्नातक व परास्नातक की उपाधियां दी जाएंगी। समारोह में 81 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक भी दिए जाएंगे। दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए विवि प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
सोमवार को श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने प. ललित मोहन शर्मा परिसर में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पं. ललित मोहन शर्मा परिसर स्थित ऑडीटोरियम में दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर कुलाधिपति/राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और विशिष्ठ अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पहुंचे। प्रो. जोशी ने बताया कि समारोह में स्नातक व परास्नातक की 21230 उपाधियां बांटी जाएंगी। इसमें 17827 स्नातक व 3403 परास्नातक की उपाधियां शामिल हैं। स्नातक व परास्नातक स्तर पर तीनों संकायों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को श्रीदेव सुमन स्वर्ण पदक, परास्नातक स्तर पर तीन विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कैप्टन शूरवीर सिंह पंवार पदक व स्नातक स्तर पर वाणिज्य संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता को स्व. नंदराम पुरोहित स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।