{"_id":"6a06e9fa68d93d16d708094c","slug":"video-congress-protests-against-neet-ug-paper-leak-and-rising-prices-rudraprayag-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"नीट यूजी पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट यूजी पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Renu Saklani
Updated Fri, 15 May 2026 03:10 PM IST
Link Copied
नीट यूजी पेपर लीक मामले और बढ़ती महंगाई को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस जिला कार्यकारिणी और युवा कांग्रेस ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक ओर लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता की कमर टूट रही है, वहीं दूसरी ओर युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ भी सौदा किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नीट यूजी परीक्षा में हुए पेपर लीक ने लाखों छात्रों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।कांग्रेस नेता नरेंद्र बिष्ट ने कहा कि करीब बाइस लाख बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। वहीं कांग्रेस नेता लक्ष्मण रावत ने कहा कि लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं और इसमें बड़े लोगों की संलिप्तता के आरोप लग रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट ने कहा कि जनता ने भाजपा सरकार को तीन बार मौका दिया, लेकिन सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और महंगाई से जनता परेशान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।