Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rudraprayag News
›
Rudraprayag: Administration on alert regarding wildlife attacks, monitoring underway in sensitive areas, control room established
{"_id":"6942d5dde0d20e76360c46d2","slug":"video-rudraprayag-administration-on-alert-regarding-wildlife-attacks-monitoring-underway-in-sensitive-areas-control-room-established-2025-12-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग: वन्यजीवों के हमलों को लेकर प्रशासन सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में हो रही निगरानी, कंट्रोल रूम स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग: वन्यजीवों के हमलों को लेकर प्रशासन सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में हो रही निगरानी, कंट्रोल रूम स्थापित
बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि जनपद में बढ़ते मानव–वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भालू सहित अन्य वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ने से ग्रामीणों में भय का माहौल है, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी ने बताया कि वन विभाग द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। वन्यजीव हमलों की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि रात के समय घटनाएं अधिक हो रही हैं, ऐसे में सूचना मिलते ही संबंधित टीमों को मौके पर भेजा जा रहा है।
डीएम प्रतीक जैन ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को जंगल जाने से रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में निशुल्क पशु आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, वन्यजीव हमलों में घायल व्यक्तियों के उपचार की व्यवस्था तत्काल की जा रही है, ताकि जान-माल की क्षति को रोका जा सके। पशुओं के घायल होने की स्थिति में भी पशु चिकित्सा टीम को क्षेत्र में भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और किसी भी घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। जिला प्रशासन मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।