{"_id":"685fb9c3b2d0b2607a0b8903","slug":"video-rudraprayag-bus-accident-missing-girl-body-found-death-toll-rises-to-five-rescue-operation-underway-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग बस हादसा...लापता एक युवती का शव मिला, मृतकों की संख्या हुई पांच, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग बस हादसा...लापता एक युवती का शव मिला, मृतकों की संख्या हुई पांच, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उफनती नदी में जिंदगी की तलाश के लिए जद्दोजहद हो रही है। रेस्क्यू दल नदी के बढ़े जलस्तर और मटमैले पानी के बीच लापता लोगों की खोजबीन में जुटा है। इस दौरान शनिवार को यात्री वाहन हादसे में लापता आठ लोगों में से एक युवती का शव कीर्तिनगर के समीप मिला। युवती की शिनाख्त मौली सोनी के रूप में हुई है। हादसे में अब मृतकों की संख्या पांच हो गई है। बीते बृहस्पतिवार को ऋषिकेश-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के समीप एक यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वाहन में चालक और गाइड सहित कुल 20 लोग थे, जिमसें 18 लोग एक ही कुटंब-परिवार के थे और वह बदरीनाथ जा रहे थे। शुक्रवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जल पुलिस, फायर सर्विस, पुलिस, डीडीआरएफ के जवानों ने सुबह से घटनास्थल पर संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया। राफ्ट के सहारे अलकनंदा में जिंदगियों की तलाश करते रेस्क्यू दल को रतूड़ा के समीप एक शव मिला।
शव को बरामद करते हुये पुलिस के सुपुर्द किया गया। उसकी शिनाख्त संजय सोनी (55) निवासी उदयपपुर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि तलाश अभियान जारी है। नदी के बढ़े जलस्तर और मटमैले पानी की वजह से दिक्कत हो रही है। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से श्रीनगर डैम तक निरंतर खोजबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि लापता को खोजने के लिए हरसंभव सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।