Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rudraprayag News
›
Rudraprayag: Villager from Benji and Ganga have raised a demand for a regular drinking water supply in their villages.
{"_id":"69b82115384cdce08b0305d7","slug":"video-rudraprayag-villager-from-benji-and-ganga-have-raised-a-demand-for-a-regular-drinking-water-supply-in-their-villages-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: बैंजी और गंगतल के ग्रामीणों ने गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: बैंजी और गंगतल के ग्रामीणों ने गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग उठाई
सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 40 शिकायतें दर्ज की गईं। दरमोला निवासी संत लाल ने थापला तोक में हुए रेलिंग कार्य का भुगतान न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। बैंजी और गंगतल के ग्रामीणों ने गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग उठाई, जबकि लुठियाग के ग्रामीणों ने सोलर पंपिंग योजना शीघ्र पूरी करने की बात कही। न्यालसू की नंदा देवी ने खतौनी में नाम दर्ज न होने की समस्या बताई और खैड़धार क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर भी शिकायत दर्ज की गई। डुंगर गांव के गोविंद लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बीते वर्ष बादल फटने से उनके आवास क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन पांच परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। वहीं नागजगई गांव की विजयलक्ष्मी पंवार ने बसुकेदार तहसील में तहसीलदार की तैनाती न होने से प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही दिक्कत बताई। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा द्वारा सभी शिकायतों से गंभीरता से सुना गया और 16 का मौके पर ही निस्तारण किया। वहीं शेष शिकायतों को कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल की समीक्षा करते हुए बताया कि वर्तमान में 210 शिकायतें लंबित हैं, जबकि 1 जनवरी 2025 से अब तक 3424 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।