Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rudraprayag News
›
struggle committee held talks with the District Magistrate regarding the construction of the Badhanital-Bhunalgaon motor road
{"_id":"6984e03006bcedd0a704ef68","slug":"video-struggle-committee-held-talks-with-the-district-magistrate-regarding-the-construction-of-the-badhanital-bhunalgaon-motor-road-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बधाणीताल-भुनालगांव मोटर मार्ग निर्माण को लेकर संघर्ष समिति ने की डीएम से वार्ता, नौ फरवरी का प्रस्तावित आंदोलन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बधाणीताल-भुनालगांव मोटर मार्ग निर्माण को लेकर संघर्ष समिति ने की डीएम से वार्ता, नौ फरवरी का प्रस्तावित आंदोलन स्थगित
बधाणीताल-भुनालगांव मोटर मार्ग संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रतीक जैन से भेंट कर मोटर मार्ग निर्माण को लेकर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों ने लंबे समय से लंबित बधाणीताल-भुनालगांव मोटर मार्ग निर्माण की वर्तमान स्थिति, आ रही समस्याओं एवं आगे की कार्ययोजना को लेकर अपनी बात रखी। वहीं बैठक में सार्थक वार्ता और आश्वासन मिलने पर 9 फरवरी को को प्रस्तावित आश्वासन मिलने पर आंदोलन स्थगित किया।
इस अवसर पर मोटर मार्ग संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिव लाल और ज्येष्ठ प्रमुख जखोली नवीन सेमवाल ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा इस पूरे प्रकरण में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा गया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से जुड़ी प्रत्येक छोटी-बड़ी प्रगति की जानकारी समय-समय पर जनप्रतिनिधियों के साथ साझा की गई, जिससे पारदर्शिता बनी रही। उन्होंने यह भी बताया कि मोटर मार्ग निर्माण से संबंधित वन विभाग द्वारा की जाने वाली आवश्यक औपचारिकताएं भी अब पूर्ण कर ली गई हैं, जिससे कार्य शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस दौरान बांगर संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय सेमवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर पंवार के साथ ही पूर्वी बांगर एवं पश्चिमी बांगर के विभिन्न ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।