Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rudraprayag News
›
UKD criticized the government on public issues, expressing concern over the Mayali-Guptkashi road and wildlife-related problems.
{"_id":"6942d62aa6591d6b900a759e","slug":"video-ukd-criticized-the-government-on-public-issues-expressing-concern-over-the-mayali-guptkashi-road-and-wildlife-related-problems-2025-12-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड क्रांति दल ने जनमुद्दों पर सरकार को घेरा, मयाली–गुप्तकाशी मार्ग और वन्यजीव आतंक पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड क्रांति दल ने जनमुद्दों पर सरकार को घेरा, मयाली–गुप्तकाशी मार्ग और वन्यजीव आतंक पर जताई चिंता
2013 की आपदा के दौरान जीवनरेखा बना मयाली–गुप्तकाशी मोटरमार्ग आज भी बदहाल स्थिति में है। मार्ग पर कई मिसिंग लिंक अब तक नहीं जुड़ पाए हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी, अतिरिक्त खर्च और समय की बर्बादी झेलनी पड़ रही है। यह बात उत्तराखंड क्रांति दल ने तिलवाड़ा में स्थित होटल इंद्रलोक में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने जनपद से जुड़े ज्वलंत जनमुद्दों को लेकर सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। प्रेसवार्ता में जंगली जानवरों, विशेषकर गुलदार और भालू के बढ़ते हमलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि रुद्रप्रयाग जनपद सहित पहाड़ी क्षेत्र भय के साये में जी रहा है। इस वर्ष अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद ठोस सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि केवल मुआवजा बढ़ाना समाधान नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर सुरक्षा इंतजाम जरूरी हैं। यूकेडी नेताओं ने वसुकेदार क्षेत्र में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति को धन की बर्बादी बताते हुए कहा कि यदि यही राशि स्थायी पेयजल लाइनों की मरम्मत में लगाई जाती तो समस्या का स्थायी समाधान संभव था। राशन कार्ड में केवाईसी प्रक्रिया को लेकर भी नाराजगी जताई गई। दल ने कहा कि रोजगार के लिए बाहर गए युवाओं को केवाईसी के लिए बार-बार गांव बुलाना अव्यावहारिक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।