Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Tehri News
›
Tehri: People associated with various trade unions and the Kisan Sabha voiced their protest against the government
{"_id":"6a799fa625608914a40059ab","slug":"video-tehri-people-associated-with-various-trade-unions-and-the-kisan-sabha-voiced-their-protest-against-the-government-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tehri: विभिन्न ट्रेड यूनियनों और किसान सभा से जुड़े लोगों ने सरकार के खिलाफ जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri: विभिन्न ट्रेड यूनियनों और किसान सभा से जुड़े लोगों ने सरकार के खिलाफ जताया विरोध
विभिन्न ट्रेड यूनियनों और किसान सभा से जुड़े लोगों ने सोमवार को नई टिहरी कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने अमेरिका के साथ किए जा रहे व्यापार समझौतों को रद्द करने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
किसान सभा से जुड़े भगवान सिंह राणा, सीटू के चिंतामणि थपलियाल ने कहा कि अमेरिका की नीतियों से देश की कृषि, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्थाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने चार श्रम संहिताओं को रद्द करने, सभी मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये करने, सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी देने, मनरेगा में साल में 200 दिन काम और 700 रुपये दैनिक मजदूरी देने तथा आंगनबाड़ी, आशा, भोजनमाता सहित योजना कर्मियों और ग्राम प्रहरी व पेयजल विभाग के पार्ट टाइम कर्मियों को न्यूनतम 26 हजार रुपये मानदेय देने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।