{"_id":"689ee3c4d62203c4c20c5e22","slug":"video-79th-independence-day-celebrated-with-great-pomp-in-udhamsingh-nagar-2025-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊधमसिंह नगर में 79वें स्वतंत्रता दिवस का धूमधाम से आयोजन, डीएम ने किया ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊधमसिंह नगर में 79वें स्वतंत्रता दिवस का धूमधाम से आयोजन, डीएम ने किया ध्वजारोहण
ऊधमसिंह नगर जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व धूमधाम व हर्षाेल्लास से मनाया गया। कलेक्ट्रेट व सिटी क्लब में डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने ध्वजारोहण किया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी और पुलिस लाइन में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। डीएम ने सभी को संविधान व नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिजनों को फूलमाला व अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर नारी बूथा देवी, प्रीत कौर सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन अमरजीत सिंह, चन्द्रा सिंह, अमनजीत सिंह, रम्भा सिंह, विजय नाथ, शांति देवी, जीतेश राय, दलबीर सिंह, सोहरन सिंह, आनंद मणि, भगवान सिंह, हरविंदर सिंह को सम्मानित किया गया।डीएम ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व बलिदानियों को नमन करते हुए कहा हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की परिकल्पनाओं को साकार करना है व देश समाज के विकास में अपनी पूर्ण सहभागिता निभानी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।