{"_id":"69d9fd9ff674d1c0920a5597","slug":"video-anganwadi-workers-staged-a-sit-in-in-khatima-for-their-five-point-demands-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"खटीमा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगों के लिए धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगों के लिए धरना
गायत्री जोशी
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:21 PM IST
Link Copied
खटीमा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। पांच सूत्री मांगों को लेकर बाल विकास विभाग कार्यालय के सामने अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर उनकी मांगों की अनेदखी का आरोप लगाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह कई सालों से बेहद कम मानदेय पर काम रही हैं। मानदेय बढ़ाने समेत उनकी विभिन्न मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है।उन्होंने सरकार से प्रतिमाह 18 हजार रुपये मानदेय, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने का शासनादेश, बीएलओ के कार्य से मुक्त करने,बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़ने और फोन रिचार्ज की धनराशि समय पर देने की मांग की मांग की। वहां पर पुशविंदर कौर, इंद्रा पोखरिया, लखविंदर कौर, राधा देवी, जमुना देवी, गीता चुफाल कमला बिष्ट, गंगा राना, कमला भट्ट, ममता आर्या, रेखा अधिकारी, मीना देवी, हरजीत कौर,नीलम देवी, माया देवी, पानमती, गीता सिंह, जया बसेड़ा, प्रेमा भट्ट, पुष्पा मेहता आदि थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।