{"_id":"6765220a75ad002dda046d75","slug":"video-bhajapa-ka-thavathara-ka-bharamara-aparatayashata-hana-ka-bha-aasara-vadaya-ma-thakhaya-kaya-bl-matara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भाजपा के दावेदारों की भरमार, अप्रत्याशित होने के भी आसार; वीडियो मे देखिये क्या बोले मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भाजपा के दावेदारों की भरमार, अप्रत्याशित होने के भी आसार; वीडियो मे देखिये क्या बोले मंत्री
नगर निगम की सीट अनारक्षित होने के बाद भाजपा में दावेदारों की फेहरिस्त लंबी हो रही है। सोशल मीडिया से लेकर दीवारों पर लगे पोस्टरों में कईदा वेदार हो चुके हैं। हर किसी का खुद को मजबूत दावेदार होने का दावा है और पार्टी पर टिकट का भरोसा है। महिला मोर्चा की नेता ने भी मेयर का टिकट मांगा है। माना जा रहा है कि दावेदारों की बढ़ती संख्या के चलते टिकट चयन में अप्रत्याशित होने के आसार भी हो रहे हैं। शुक्रवार को तीन पर्यवेक्षक मेयर और पार्षद प्रत्याशियों की दावेदारी लेने के साथ ही रायशुमारी करेंगे।
दरअसल, 16 साल बाद नगर निगम की सीट अनारक्षित होने के बाद भाजपा से टिकट मांगने वाले नेताओं की संख्या बढ़ रही है। भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, भारत भूषण चुघ का नाम चर्चाओं में है। इसके अलावा दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय, बंगाली महासभा के अध्यक्ष राजकुमार साहा, तरुण दत्ता, निवर्तमान मंडी समिति अध्यक्ष केके दास, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी टिकट की दौड़ में शामिल हैं।
केके दास ने तो संभावित प्रत्याशी के पोस्टर भी छपवाकर दीवारों पर लगवा दिए हैं। ओबीसी वर्ग से आने वाले नत्थूलाल गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता और नेत्रपाल मौर्य की भी दावेदारी की चर्चा है। निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह के नाम की भाजपा में अंदरखाने चर्चा है। हालांकि उन्होंने खुले तौर पर अभी दावेदारी नहीं है। बढ़ते दावेदाराें की संख्या भाजपा के लिए मजबूत प्रत्याशी चयन में थोड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है। बताया जा रहा है कि बदली परिस्थितियों में पार्टी अप्रत्याशित कदम भी उठा सकती है। फिलहाल सभी दावेदार अपने स्तर पर जनसंपर्क के साथ ही टिकट के लिए आला नेताओं से लगातार संपर्क में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।