{"_id":"6985e0f763b23de5610ae9d8","slug":"video-dense-fog-disrupts-normal-life-in-kashipur-causing-problems-for-motorists-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: काशीपुर में घने कोहरे से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त, वाहन चालकों को आवागमन में आई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: काशीपुर में घने कोहरे से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त, वाहन चालकों को आवागमन में आई परेशानी
गायत्री जोशी
Updated Fri, 06 Feb 2026 06:09 PM IST
Link Copied
काशीपुर में शुक्रवार सुबह से छाया कोहरा रहा। घने कोहरे से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता 20 मीटर के आसपास रही। कोहरे के चलते खासतौर पर नेशनल हाईवे 309 और मुख्य सड़कों पर परेशानी अधिक देखी गई। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। शुक्रवार सुबह के समय अधिकांश वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चलते नजर आए। कुछ स्थानों पर दृश्यता इतनी कम थी कि वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। सुबह अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।