{"_id":"6985d7c7812bc758360e2709","slug":"video-transport-departments-awareness-campaign-in-rudrapur-free-helmet-distribution-along-with-challan-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रुद्रपुर में परिवहन विभाग का जागरूकता अभियान, चालान के साथ निशुल्क हेलमेट वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रुद्रपुर में परिवहन विभाग का जागरूकता अभियान, चालान के साथ निशुल्क हेलमेट वितरण
गायत्री जोशी
Updated Fri, 06 Feb 2026 05:30 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर में परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा माह के तहत नगर में अभियान चलाकर दोपहिया पर हेलमेट न पहनने वालों को चालान का सबक सिखाने के साथ ही निशुल्क हेलमेट भी पहनाए। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए शहर विधायक शिव अरोरा ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोग हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक होंगे। नगर के गाबा चौक में चलाए गए अभियान के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) मोहित कोठारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के नेतृत्व में दोपहिया वाहन में सवार दोनों सवारियों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया। हेलमेट न पहनने पर चालान करने के साथ ही बगैर हेलमेट पहने सवारियों को हेलमेट पहनाए। अभियान के दौरान 13 लोगों को हेलमेट दिए गए। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि सड़क सुरक्षा बेहद जरूरी है। हर साल देश में सड़क दुर्घटनाओं में करीब डेढ़ लाख लोग जान गंवा रहे हैं। दोपहिया वाहन में हेलमेट ही जान बचा सकता है, यह बात सभी को समझनी होगी। एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी ने कहा कि दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए 14 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह चलेगा। इसके बाद भी निरंतर अभियान चलाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।