{"_id":"676e574bcf810217e905110c","slug":"video-kabdada-ka-ekatarafa-makabl-ma-harathavara-na-yaesa-nagara-ka-haraya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कबड्डी के एकतरफा मुकाबले में हरिद्वार ने यूएस नगर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कबड्डी के एकतरफा मुकाबले में हरिद्वार ने यूएस नगर को हराया
31वीं वाहिनी पीएसी में तीन दिवसीय प्रथम प्रादेशिक अंतर जनपदीय/वाहिनी उत्तराखंड पुलिस कबड्डी क्लस्टर (कबड्डी, जिम्नास्टिक, फेंसिंग, खो-खो) प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के बीच खेला गया। इसमें हरिद्वार 33 और ऊधमसिंह नगर की टीम मात्र आठ अंक ही हासिल कर सकी। हरिद्वार विजेता रही। इसी प्रकार आईआरबी प्रथम ने 31 और पिथौरागढ़ ने 06, चमोली ने 32 और नैनीताल ने 17, 31वीं वाहनी पीएसी ने 58 और आईआरबी द्वितीय ने 23 और अल्मोड़ा ने 31 और रुद्रप्रयाग ने 11 अंक हासिल किए। इससे पहले टीमों के मार्चपास्ट की सलामी लेकर डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस बार 38वें राष्ट्रीय खेलों में शूटिंग प्रतियोगिता भी 46वीं वाहिनी पीएसी में हो रही है। इस दौरान उप सेनानायक स्वतंत्र कुमार सिंह, सहायक सेनानायक तपेश कुमार चंद्र, अविनाश वर्मा, राकेश बिष्ट, राकेश माहरा, गिरीश चंद्र जोशी, हीरा सिंह जलाल, राधा थापा आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।