{"_id":"67937ae6f9757e199b06d9fb","slug":"video-kashapara-ma-nakaya-canava-ka-mataganaena-ka-lkara-tayaraya-para","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : काशीपुर में निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : काशीपुर में निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी
निकाय चुनाव को लेकर 23 जनवरी को मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। वहीं शनिवार को मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी, जिसके देर रात तक संपन्न होने की संभावना जताई जा रही है। मतपेटियों को मुरादाबाद स्थित नवीन सब्जी फल मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में संगीनों के साए में सील कर दिया गया है। अब 25 जनवरी को निकाय चुनाव में हुए मतदान की मतगणना का कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। काशीपुर में नगर निगम के अलावा जसपुर व महुआखेड़ा गंज नगर पालिका और नगर पंचायत महुआडाबरा के लिए अलग-अलग मतगणना स्थल बनाए गए हैं। काशीपुर नगर निगम की मतगणना के लिए निगम ने मतगणना स्थल पर 40, वार्ड में 40 टेबल और जसपुर नगर पालिका की मतगणना के लिए 20 टेबल लगाए है। महुआखेड़ा गंज नगर पालिका के लिए 7 टेबल व नगर पंचायत महुआडाबरा के लिए 10 टेबल लगाई गई हैं। उधर शुक्रवार को मतगणना स्थल पर सन्नाटा पसरा रहा, कर्मचारी मतगणना स्थल लाइटिंग, सीसीटीवी को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।