Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
VIDEO : railways closed bridge In Ambala, in Siwan Majra people raised slogans against the railway administration
{"_id":"67932c434c29732f0d046684","slug":"video-railways-closed-bridge-in-ambala-in-siwan-majra-people-raised-slogans-against-the-railway-administration","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंबाला में रेलवे ने बंद किया पुलिया का रास्ता, सीवनमाजरा में लोगों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंबाला में रेलवे ने बंद किया पुलिया का रास्ता, सीवनमाजरा में लोगों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
अंबाला में रेलवे प्रशासन की बेरूखी के कारण गांव सीवनमाजरा के लोग जान जोखिम में डालकर रेल लाइन पार कर रहे हैं। ऐेस में ट्रेन आने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बराड़ा के रेलवे स्टेशन के समीप सहानरपुर की तरफ रेल लाइन के किनारे गांव सीवनमाजरा बसा हुआ है। इस गांव के दर्जनों किसानों की कई एकड़ जमीन लाइन के दूसरी तरफ है। वहीं, गांव की पंचायती जमीन भी इसी तरफ है।
इसके अलावा लाइन के दूसरी तरफ दर्जनों लोगों के घर हैं जो कई वषोँं से यहीं रह रहे हैं। गांव सीवनमाजरा से लाइन पार क्षेत्र में जाने के लिए रेलवे लाइन के नीचे बनी पुलिया से लोग आना जाना करते थे। यहां बसने वाले लोंगों और किसानों के लिए यही एकमात्र रास्ता है। लेकिन कुछ समय पहले रेल विभाग द्वारा यहां पुलिया के एक साइड में पाइप लगाकर बंर कर दिया। जिसके बाद यहां पुलिया में पानी खड़ा है। एक तो रास्ता बंद, दूसरा पानी। ऐसे में लोगों के लिए यहां से आना जाना बंद हो गया। लोग किसी तरह चार रेलटै्रक को पार करके अपनी जान जोखिम में डालकर आना जाना कर रहे हैं। लेकिन वह भी पैदल ही आ सकते हैं कोई वाहन लेकर नहीं। वहीं किसानों को अपने खेतों में जाने के लिए कई किलोमीटर का रास्ता तय करके अन्य किसानों के खेतों से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसके अलावा लाइन पार करके विद्यार्थी रोजाना सीवनमाजरा सरकारी स्कूल में आते हैं, जिससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।