{"_id":"69e7302bdb77f187e809e1fc","slug":"video-khatima-resounded-with-the-chants-of-galju-the-god-of-justice-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"खटीमा: न्याय के देवता गल्ज्यू के जयकारों से गूंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा: न्याय के देवता गल्ज्यू के जयकारों से गूंजा
गायत्री जोशी
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:37 PM IST
Link Copied
धरोहर न्यास की ओर से संचालित गल्ज्यू यात्रा 2026 के सोमवार को खटीमा पहुंचने पर कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच और अनेक धार्मिक संस्थाओं ने नगर में जगह-जगह भव्य पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। ग्वल्ज्यू देवता के जयकारों के साथ श्रद्वालुओं ने ग्वल्ज्यू के रथ में देव डांगरों का पूजन वंदन कर आशीर्वाद लिया। खटीमा में सबसे पहले ग्वल्ज्यू यात्रा का टनकपुर रोड अमाऊं स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्वालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा के नगर मार्ग में प्रवेश करने पर श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर समिति के सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर गल्ज्यू यात्रा का स्वागत कर दर्शन -पूजन किया गया ।मुख्य बाजार में संजय मार्केट में श्री श्याम शिष्ट मंडल खटीमा के भक्तों की टोली ने पुष्प वर्षा अंग वस्त्र भेंट कर गल्ज्यू के जयकारों के साथ प्रसाद वितरण कर यात्रा को आगे रवाना किया। सितारगंज रोड के पास बाजार में व्यापारियों ने मातृ शक्ति के साथ फूलों की वर्षा से भव्य स्वागत किया। ग्वल्ज्यू के जयकारों से यात्रा के श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर कंजाबाग रोड खटीमा ले जाया गया ।श्री सिद्धेश्वर महिला कीर्तन मंडली की ओर से भक्तिमय जयकारों के साथ पुष्प वर्षा की गई। मंदिर समिति ने फूल मालाओं से यात्रा का नेतृत्व कर रहे विजय भट्ट व अन्य ग्वल्ज्यू यात्रा में शामिल श्रद्वालुओं का अंगवस्त्र व फूलमालाओं से अभिनंदन किया गया ।
भक्ति मय माहौल में गल्ज्यू यात्रा को आगे के गंतव्य की हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। वहां पर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ,कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच के अध्यक्ष टीएस खाती, महासचिव भुवन चंद्र भट्ट, मनोज कन्याल, शंकर लोहनी, किशन सिंह किन्ना, राजेंद्र सिंह, घनश्याम सनवाल,नवीन कापड़ी,केडी भट्ट,जगदीश पाण्डेय, जगत मार्कण्डेय,जीवन धामी, कुंदन बोरा,जेपी ओली,डॉ. नवीन भट्ट, शांति पांडेय, सावित्री बुंगला योगिता विष्ट,दया भट्ट, कमला मेलकानी,सीमा जोशी,हरगोविंद कन्याल, हरीश जोशी,खिलेश पांडेय, संजय भट्ट, प्रेमप्रकाश जोशी, अंकुश त्यागी राहुल गोयल आदि शामिल रहे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।