{"_id":"67651abdd83b11fd940c65f5","slug":"video-mayara-patha-ka-le-aatha-ta-parashhatha-patha-ka-le-200-aavathana-btha-kamara-ma-parayavakashhaka-ka-samana-majabta-sa-pasha-ka-apana-thavathara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मेयर पद के लिए आठ तो पार्षद पद के लिए 200 आवेदन, बंद कमरे में पर्यवेक्षक के सामने मजबूती से पेश की अपनी दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मेयर पद के लिए आठ तो पार्षद पद के लिए 200 आवेदन, बंद कमरे में पर्यवेक्षक के सामने मजबूती से पेश की अपनी दावेदारी
निकाय चुनावों में 40 वार्ड के पार्षद पद के लिए दावेदारों का ग्राफ 200 तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा कांग्रेस से दावेदारी करने वालों का है। वहीं मेयर पद के लिए आठ लोगों के नाम सामने आए हैं। ऐसे में टिकट किसे देना है, हाईकमान के सामने चुनौतीपूर्ण हो गया है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस नवचेतना भवन में कांग्रेस की ओर से सभी दावेदारों के आवेदन मंगवाए गए थे। यहां काशीपुर से मेयर पद और पार्षदों के अलावा जसपुर, बाजपुर और सुल्तानपुर पट्टी से भी चेयरमैन पद के लिए आवेदन आए। यहां मेयर पद के लिए एडवोकेट संदीप सहगल, अरुण चौहान, मुक्ता सिंह, इंदु मान, एडवोकेट उमेश चंद्र जोशी, मीनू गुप्ता, जय सिंह गौतम और शिवम शर्मा ने आवेदन दिए।
उन्होंने जिला प्रभारी पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की। बाजपुर के नगर पालिका अध्यक्ष के लिए गुरजीत सिंह गित्ते, रेशम यादव, प्रेम यादव, महिपाल यादव, महेश कुमार सिंह ने आवेदन दिए। जसपुर से आबिद नूरी, अनीश रूबी, आरिफ सिद्दिकी ने चेयरमैन के लिए आवेदन दिए। साथ ही महुआखेड़ागंज से पूर्व चेयरमैन अब्दुल हसन और रिजवान अहमद ने आवेदन पत्र सौंपा। सुल्तानपुर पट्टी चेयरमैन के लिए सिर्फ एडवोकेट मोहम्मद रफी का आवेदन आया।
आवेदन पत्र में आईं खामियां
रायशुमारी में दावेदारों ने पर्यवेक्षक के सामने अपनी दावेदारी पेश की। कई दावेदार पर्यवेक्षक के लिए फूलमाला लेकर भी पहुंचे थे। हालांकि कई लोगों के आवेदन पत्र में खामियां देखकर उन्हें पर्यवेक्षक से सुनना भी पड़ा। साथ ही जिम्मेदारों को दावेदारों को सही से प्रक्रिया ना बताने पर उन्हें भी हिदायत दी गई।
200 पार्षद दे चुके आवेदन
काशीपुर के 40 वार्डों के 200 पार्षद दावेदारों ने अपना आवेदन महानगर कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष मुसर्रफ हुसैन के पास दे चुके हैं। जिला अध्यक्ष हुसैन ने बताया कि कांग्रेस मजबूती के साथ मेयर सीट जीतने जा रही है। यहां पर जसपुर विधायक आदेश चौहान, जिला अध्यक्ष हिमांशु गावा आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।