{"_id":"69b15da5280781b176014959","slug":"video-safai-karamchari-sangh-raised-the-demand-for-regularization-in-rudrapur-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: सफाई कर्मचारी संघ ने उठाई नियमितीकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: सफाई कर्मचारी संघ ने उठाई नियमितीकरण की मांग
गायत्री जोशी
Updated Wed, 11 Mar 2026 05:48 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने नगर निगम में लंबे समय से संविदा और दैनिक वेतन पर कार्यरत कर्मचारियों के विनियमितीकरण की मांग उठाई। इस संबंध में उन्होंने मेयर विकास शर्मा और नगर आयुक्त शिप्रा जोशी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि शहरी विकास निदेशालय उत्तराखंड ने बीते 17 फरवरी 2026 को आदेश जारी किए गए थे। इन निर्देशों के तहत चयन समिति के माध्यम से विनियमितीकरण के लंबित प्रकरणों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करनी थी, लेकिन शासन के निर्देशों का अनुपालन रुद्रपुर नगर निगम में अब तक नहीं हो पाया है। कई कर्मचारी पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से संविदा या दैनिक वेतन पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन स्थायीकरण की बाट जोह रहे इन कर्मचारियों का भविष्य अब भी अधर में लटका हुआ है। मांग की कि नगर निगम में कार्यरत समस्त संविदा कर्मियों और पर्यावरण मित्रों को प्राथमिकता के आधार पर स्थायी नियुक्ति प्रदान की जाए। मेयर विकास शर्मा और नगर आयुक्त ने संघ को शीघ्र उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष सोनू मुल्तानी, महामंत्री अंकित कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सहित राजपाल चौधरी, परितोष माझी, मनोज कुमार, नन्हे, रिंकू, किशन पाल, महावीर, राजपाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।