{"_id":"68566ff994c551d5aa0a3c93","slug":"video-the-mayor-vikas-sharma-met-the-injured-of-the-mushroom-plant-accident-2025-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: मशरूम प्लांट हादसे के घायलों से महापौर ने की मुलाकात, बेहतर इलाज के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: मशरूम प्लांट हादसे के घायलों से महापौर ने की मुलाकात, बेहतर इलाज के निर्देश दिए
केलाखेड़ा में मशरूम प्लांट में हुए हादसे के घायलों का महापौर ने हाल जाना। उन्होंने पीएमएस को घायलों के बेहतर इलाज को कहा। अस्पताल में पांच घायलों का इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार की शाम केलाखेड़ा के ग्राम भव्वा नगला डिप्टी फार्म में स्थित एक मशरूम प्लांट में रैक गिर गई। इस दौरान वहां काम कर रहे 13 मजदूर रैक के नीचे दब गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मददद से रैक के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला था। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक घायल हिना ने दम तोड़ दिया था। 12 में से सात घायलों को जय सिंह, रेशमा, राधा, गणेश, विजयपाल, पोला, भोली को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। डीएम ने घायलों का हाल जाना था और मामले की मजिस्ट्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्रेटी जांच की बात कही थी। शुक्रवार को महापौर विकास शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।