{"_id":"671b40e8c2d2250e1c0f08a2","slug":"video-uuthhamasaha-nagara-jal-ma-athhayapaka-patarata-parakashha-ka-aayajana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऊधमसिंह नगर जिले में अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऊधमसिंह नगर जिले में अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन
ऊधमसिंह नगर जिले में आयोजित उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा में कुल 23 फीसदी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की सुचिता बरकरार रखने के लिए जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और शिक्षा विभाग के अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
बृहस्पतिवार को आयोजित परीक्षा के लिए रुद्रपुर और काशीपुर में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें सुबह की 10:00 बजे से 12:30 बजे तक पहली पाली में कुल 1769 परीक्षार्थियों में से 1300 उपस्थित और 469 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली 2:00 बजे से 04:30 बजे तक की परीक्षा में कुल 4347 में से 3352 उपस्थित हुए तो 995 अनुपस्थित रहे।
यूटीईटी की परीक्षा 618 अभ्यर्थियों ने छोड़ी
काशीपुर खंड शिक्षाधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि बृहस्पतिवार को जीजीआईसी, उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज, श्रीगुरुनानक इंटर कॉलेज, श्रीगुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज, जीबी पंत इंटर कॉलेज, तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दो पालियों में यूटीईटी परीक्षा हुई। उन्होंने बताया कि 618 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।