Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Uttarkashi News
›
Congress workers protesting while arriving to submit a memorandum to the minister during 'Seva Pakhwada' (Fortnight of Service); scuffle with the police
{"_id":"6a48f0d2912fc7252f033970","slug":"video-congress-workers-protesting-while-arriving-to-submit-a-memorandum-to-the-minister-during-seva-pakhwada-fortnight-of-service-scuffle-with-the-police-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेवा पखवाड़े में मंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा पखवाड़े में मंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक
प्रदेश सरकार के सेवा पखवाड़ा के तहत उत्तरकाशी जिला मुख्यालय कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। मंत्री को ज्ञापन देने आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई।
रोकने पर नाराज कांग्रेसियों ने वहीं पट्टियों के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भटवाड़ी क्षेत्र के लोग पिछले दस दिनों से केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और गंगोत्री हाईवे के चौड़ीकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
कांग्रेसियों का आरोप है कि सेवा और सुशासन के दावे के बावजूद अधिकारी जनता की समस्याएं सुनने के बजाय मुख्यालय में ही डटे हुए हैं, जबकि जनता की मांगों की अनदेखी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।