{"_id":"69bfee13e79c7ae8bb055bac","slug":"bihar-news-suspicious-death-of-guest-faculty-in-bhagalpur-body-found-in-rented-room-had-been-living-there-four-three-year-bhagalpur-news-c-1-1-noi1518-4078757-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कमरे में उल्टी के निशान, अंदर मिला शव, गेस्ट फैकल्टी की रहस्यमयी मौत ने खड़े किए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कमरे में उल्टी के निशान, अंदर मिला शव, गेस्ट फैकल्टी की रहस्यमयी मौत ने खड़े किए सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
सार
भागलपुर में टीएनबी कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी राकेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के कमरे में मौत हो गई। वह पिछले तीन वर्षों से परवती इलाके में रहकर अध्ययन और शैक्षणिक कार्य कर रहे थे।
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भागलपुर जिले में एक गेस्ट फैकल्टी शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो खरीक थाना क्षेत्र के अंबो गांव का निवासी था और टीएनबी कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि राकेश कुमार पिछले लगभग तीन वर्षों से विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवती इलाके में एक किराए के मकान में रह रहे थे। मकान मालिक प्रदीप कुमार मंडल के अनुसार, राकेश अपना अधिकांश समय कमरे के भीतर अध्ययन और शैक्षणिक कार्यों में व्यतीत करते थे।
फोन नहीं उठाने पर हुआ शक
घटना वाले दिन राकेश कुमार की सलहज ने मकान मालिक को फोन कर जानकारी दी कि वह लगातार कॉल करने के बावजूद फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। इसके बाद मकान मालिक जब कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा खोलकर अंदर देखा गया, जहां राकेश कुमार मृत अवस्था में पाए गए। कमरे के अंदर उल्टी के निशान भी मिले, जिससे किसी गंभीर बीमारी या अन्य संदिग्ध कारणों की आशंका जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: बिहार के पंकज का IPL में हुआ चयन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बने नेट बॉलर
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मकान मालिक ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Trending Videos