{"_id":"69a177ad54d1f968920faefc","slug":"samastipur-station-train-jump-gave-life-darbhanga-news-c-1-1-noi1477-3997762-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: समस्तीपुर जंक्शन पर प्लेटफार्म पर शख्स ने की आत्महत्या, ट्रेन के इंजन में फंसी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: समस्तीपुर जंक्शन पर प्लेटफार्म पर शख्स ने की आत्महत्या, ट्रेन के इंजन में फंसी लाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
सार
समस्तीपुर जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर-1 पर शुक्रवार को एक शख्स ने जयनगर-अमृतसर जाने वाली सरजू जमुना एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर दी। लोकोपायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन शख्स ट्रेन के चक्के में फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मस्तीपुर जंक्शन पर एक शख्स ने सुसाइड कर लिया। यह घटना प्लेटफार्म नंबर-1 पर हुई, जब जयनगर से अमृतसर जा रही सरजू जमुना एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी। जानकारी के अनुसार, मृतक प्लेटफार्म पर टहल रहा था। जैसे ही ट्रेन का इंजन पास आया, व्यक्ति ट्रैक पर कूद गया। लोकोपायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई, लेकिन तब तक व्यक्ति ट्रेन के चक्के में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रेन का इंजन पीछे किया गया।
मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई
घटना के तुरंत बाद जीआरपी के थाना अध्यक्ष बीरबल राय और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक के पास पहचान संबंधी कोई कागजात नहीं मिले हैं। पुलिस फिलहाल शव का पंचनामा बनाने और मामले की जांच में जुटी है।
स्टेशन पर मचा अफरा-तफरी
घटना के बाद प्लेटफार्म नंबर-1 पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ट्रेन पकड़ने आए यात्री भी मौके पर इकट्ठा हो गए। हालांकि किसी ने भी मृतक की पहचान नहीं की। थानाध्यक्ष बीरबल राय ने बताया कि यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और मृतक का पंचनामा बनाया जा रहा है। पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिलने के कारण उसकी असली पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
Trending Videos