{"_id":"69739a010a3d53e8830b27b0","slug":"bihar-news-loanee-attacked-on-recovery-agent-and-police-aurangabad-bihar-news-today-bihar-police-gaya-news-c-1-1-noi1244-3875207-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: लोन रिकवरी एजेंट व पुलिस पर हमला, बाप-बेटे समेत तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: लोन रिकवरी एजेंट व पुलिस पर हमला, बाप-बेटे समेत तीन नामजद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: बैंक से लिए गए 9 लाख रुपये के कर्ज का भुगतान नहीं करने पर रिकवरी एजेंट पुलिस बल के साथ ऋणी के घर पहुंचा था। इस दौरान ऋणी ने अपने बेटों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विस्तार
औरंगाबाद जिले में लोन रिकवरी एजेंट और पुलिस पर हमले का मामला प्रकाश में आया है। घटना अम्बा थाना क्षेत्र में मुड़िला रोड में शुक्रवार को घटी है। घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए बाप-बेटे समेत तीन को नामजद आरोपी बनाया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
व्यापारी ने लिया था 9 लाख का लोन
अम्बा के नबीनगर रोड स्थित इंडियन बैंक की सिंहपुर शाखा के वरीय प्रबंधक ऋषिकेश कुमार ने बताया कि अम्बा के मुड़िला रोड निवासी संजय सिंह ने व्यवसाय करने के लिए बैंक से 9 लाख का कर्ज लिया था। समय पर कर्ज नहीं चुकाने से 27 सितंबर 2021 में लोन एनपीए हो गया और ऋण की राशि बढ़कर ब्याज सहित 15 लाख 97 हजार 412 रुपये हो गई। इसे लेकर बैंक ने ऋणी को कई बार नोटिस भेजी। इसके बावजूद ऋण का भुगतान नहीं किया गया।
लोन चुकता नहीं करने पर बैंक ने किया मुकदमा
बैंक प्रबंधक ने बताया कि लोन नहीं चुकाने पर बैंक ने ऋणी संजय कुमार सिंह के खिलाफ पब्लिक डिमांड रिकवरी(पीडीआर) एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। इसके आलोक में जिला नीलाम पदाधिकारी ने पीडीआर एक्ट के नियम 53 के तहत ऋणी को नोटिस भेजकर 19 जनवरी को अपने कार्यालय में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया था, जिसकी ऋणी ने अवहेलना की।
नीलाम पत्र पदाधिकारी के निर्देश पर पहुंचे थे रिकवरी एजेंट
आदेश की अवहेलना के बाद जिला नीलम पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को रिकवरी एजेंट पुलिस बल के साथ कर्ज के भुगतान से संबंधित बात करने जय अम्बे ट्रेडिंग के प्रोपराईटर संजय कुमार सिंह के मुड़िला रोड स्थित आवास पर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान ही ऋणी का पुत्र विवेक कुमार सिंह पहुंचा और रिकवरी एजेंट अपशब्द कहने लगा।
अपशब्दों के प्रयोग से मना करने पर किया हमला
विवेक कुमार सिंह के अपशब्द कहने पर मौजूद एएसआई देवनारायण सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो विवेक और उसके भाई विपिन ने मिलकर उन पर हमला बोल दिया। हमले में एएसआई और रिकवरी एजेंट घायल हो गए। इस दौरान दोनों भाइयों ने मिलकर एएसआई का मोबाइल भी छीन लिया, जिसे बाद में उनके द्वारा वापस कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए।
ये भी पढ़ें: चाची के निधन के बाद मंदिर में हुई भतीजी की शादी, फिर हुआ अंतिम संस्कार
पुलिस ने दर्ज की हमले की प्राथमिकी
अम्बा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि बैंक प्रबंधक से मिले शिकायत आवेदन पर सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस पर हमला और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी में ऋणी संजय सिंह, उनके दो बेटे विवेक और विपिन को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल तीनों घर छोड़कर फरार हैं।
Trending Videos