सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Aurangabad News: Security forces destroyed illegal opium cultivation of five bighas in Naxal affected area

Bihar: नक्सल प्रभावित इलाके में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा बलों ने पांच बीघे की फसल की नष्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Jan 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Aurangabad News: औरंगाबाद के नक्सल प्रभावित देव प्रखंड में एसएसबी और बिहार पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर पांच बीघे में की जा रही अफीम की अवैध खेती नष्ट की। लाखों की फसल रौंदी गई, अज्ञात तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Aurangabad News: Security forces destroyed illegal opium cultivation of five bighas in Naxal affected area
अफीम की अवैध खेती नष्ट की गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशनों से लेवी के रूप में होने वाली आय प्रभावित होने के बाद नक्सलियों ने अफीम की खेती को वैकल्पिक आय का साधन बना लिया है। अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सली भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर या डरा-धमकाकर अफीम की खेती करा रहे हैं, ताकि लेवी के स्थान पर यह खेती उनके लिए आय का जरिया बनी रहे।

Trending Videos

 
देव प्रखंड में जंगली इलाके में कार्रवाई
इसी क्रम में औरंगाबाद जिले के अति नक्सल प्रभावित देव प्रखंड अंतर्गत ढिबरा थाना क्षेत्र के बनुआ टोले पक्का पर इलाके में रविवार को पुलिस और सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की। जंगली और दुर्गम इलाके में बड़े पैमाने पर की जा रही अफीम की अवैध खेती को सुरक्षा बलों ने नष्ट किया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफीम की खेती नष्ट करने वाली टीम
 
संयुक्त अभियान में मिली सफलता
ढिबरा थानाध्यक्ष रितेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल नक्सल विरोधी अभियानों के साथ-साथ नशा मुक्त भारत अभियान भी चला रही है। इसी अभियान के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि बनुआ टोले पक्का पर के पहाड़ी मैदानी इलाके में अफीम की बड़े पैमाने पर अवैध खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर बिहार पुलिस और एसएसबी के अर्द्धसैनिक बलों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

अफीम की खेती नष्ट करने वाली टीम

पढ़ें- Bihar Crime: जमीन विवाद को लेकर बैठी पंचायत में गोलीबारी, दो लोगों की मौके पर मौत; तनाव के बीच छावनी बना गांव
 
दुर्गम भूमि पर फैली थी खेती
थानाध्यक्ष के अनुसार, अफीम तस्करों ने वन विभाग की दुर्गम भूमि का फायदा उठाकर करीब पांच बीघे जमीन पर अफीम की फसल लगा रखी थी। सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर और अन्य उपकरणों की मदद से पूरी फसल को रौंद दिया और बाद में आग लगाकर नष्ट कर दिया। कार्रवाई की भनक लगते ही खेती से जुड़े लोग जंगल का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए।
 
लाखों की फसल नष्ट, मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार, नष्ट की गई अफीम की फसल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है। इस कार्रवाई से मादक पदार्थों के तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। मामले में अज्ञात अफीम तस्करों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
इस संयुक्त कार्रवाई में एसएसबी के भलुआही कैंप के जवान, ढिबरा थाना की पुलिस टीम तथा वन विभाग के अधिकारी और कर्मी शामिल रहे, जिन्होंने समन्वय के साथ अभियान को अंजाम दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed