सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chhattisgarh Blast Accident: Jitan Ram Manjhi handed over checks of Rs. 20 lakh each to families of deceased

छत्तीसगढ़ ब्लास्ट हादसा: गोटी बांध गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री, मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख का चेक सौंपा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Jan 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Chhattisgarh Blast Accident Update: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार स्टील प्लांट ब्लास्ट में मारे गए गया जिले के छह मजदूरों के परिजनों से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मुलाकात की। उन्होंने 20-20 लाख रुपये की सहायता दी और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Chhattisgarh Blast Accident: Jitan Ram Manjhi handed over checks of Rs. 20 lakh each to families of deceased
मृतकों के परिजनों को अनुदान राशि देते केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गयाजी जिले के नक्सल प्रभावित डुमरिया थाना क्षेत्र के गोटी बांध गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार स्थित एक निजी स्टील प्लांट में हुए भीषण ब्लास्ट हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है।

Trending Videos

 
परिजनों से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री
घटना के बाद शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी गोटी बांध गांव पहुंचे। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। केंद्रीय मंत्री को सामने देख परिजन भावुक हो गए और रोते-बिलखते हुए भविष्य को लेकर अपनी चिंता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
परिजनों की बात सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सभी मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार, बिहार सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार मिलकर पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करेंगी और किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है।

पढ़ें- Bihar: तेज आवाज से चीथड़े उड़े, कांप गए लोग; अमृत भारत ट्रेन के पास रील्स का वीडियो बनाते समय दो की मौत
 
लापरवाही पर कार्रवाई का भरोसा
केंद्रीय मंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि हादसे में यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो दोषियों पर हर हाल में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। इस ब्लास्ट हादसे में गयाजी जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोटी बांध गांव के रहने वाले 22 वर्षीय श्रवण कुमार, राजदेव कुमार, 37 वर्षीय जितेंद्र कुमार, 42 वर्षीय बदरी भुईया, 40 वर्षीय विनय भुईया और 40 वर्षीय सुंदर भुईया की मौत हुई है। वहीं इसी गांव के कल्पू भुईया और रामू भुईया भी हादसे से प्रभावित बताए गए हैं।
 
मृतकों के शव गांव पहुंचते ही गोटी बांध में मातम छा गया। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों के साथ-साथ पूरे इलाके की आंखें नम रहीं। गांव में हर ओर गम और सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed