सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya land dispute son killed father lathi attack atri bihar family violence case today bihar news

Bihar: गया जी में रिश्तों का कत्ल, जमीन विवाद में बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला; बंटवारे को लेकर हुआ तनाव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार

गया जी के अतरी थाना क्षेत्र में जमीन बंटवारे के विवाद में बेटे ने पिता लखन मांझी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

gaya land dispute son killed father lathi attack atri bihar family violence case today bihar news
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गया जी जिले के अतरी थाना क्षेत्र में जमीन बंटवारे का विवाद खौफनाक रूप ले बैठा। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, अतरी क्षेत्र में जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से परिवार के भीतर विवाद चल रहा था। मृतक की पहचान लखन मांझी के रूप में हुई है। बड़े बेटे नरेश मांझी ने बताया कि उनके छोटे भाई सुरेश मांझी का पिता से इस मुद्दे को लेकर अक्सर विवाद होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम यह विवाद अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि सुरेश मांझी ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लखन मांझी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई जारी रखी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


पढ़ें: तीन लाइन में खत्म हो गई एक जिंदगी, पुलिस अधिकारी का दर्दनाक अंत; आत्महत्या से पहले क्या लिखा?

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और अतरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को ही हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। लोग इस बात से स्तब्ध हैं कि पारिवारिक विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि बेटे ने ही पिता की जान ले ली। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed