फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Monsoon Crisis Road and Culvert Swept Away in Strong Currents, Severing Link With Jharkhand

Bihar: तेज बहाव में बह गई सड़क और पुलिया; झारखंड से संपर्क टूटा, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

Wed, 22 Jul 2026 02:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 02:24 PM IST
सार

गया जिले के इमामगंज प्रखंड में लगातार बारिश के कारण मलहजोत गांव के पास सड़क और उमान गांव के समीप पुलिया बह गई। इससे झारखंड को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग बंद हो गया है। ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और मरीजों के सामने आवागमन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की है।

विज्ञापन
Bihar Monsoon Crisis Road and Culvert Swept Away in Strong Currents, Severing Link With Jharkhand
गया में बारिश के तेज बहाव में सड़क ध्वस्त - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गया जिले के इमामगंज प्रखंड में लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदल दी है। मंझौली पंचायत के मलहजोत गांव के पास तेज पानी के बहाव में सड़क का बड़ा हिस्सा बह जाने से गांव का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। झारखंड को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग बंद होने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और मरीजों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


तेज बहाव में बह गई सड़क, गांव का संपर्क कटा
गया जिले के इमामगंज प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश ने ग्रामीण बुनियादी ढांचे की पोल खोल दी है। मंझौली पंचायत के मलहजोत गांव के समीप तेज बहाव में कालीकरण सड़क का एक हिस्सा बह गया, जिससे गांव का संपर्क अन्य क्षेत्रों से पूरी तरह टूट गया। सड़क ध्वस्त होने के बाद ग्रामीणों का आवागमन बंद हो गया है और लोग गांव तक ही सीमित होकर रह गए हैं।
विज्ञापन


मुखिया बोले- जल्द हो मरम्मत, नहीं तो बढ़ेगी परेशानी
मंझौली पंचायत के मुखिया उत्तमदीप कुमार यादव ने बताया कि लगातार बारिश के कारण सड़क बीच से टूट गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों की परेशानियां और बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पहले क्षतिग्रस्त हुई पुलिया भी बह गई
मुखिया ने बताया कि उमान गांव के पास सुखड़ी नदी पर होम पाइप से बनी छोटी पुलिया (छलटा) चार दिन पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई थी। सोमवार को हुई बारिश के दौरान नदी के तेज बहाव में पुलिया का बचा हुआ हिस्सा भी बह गया। इससे क्षेत्र का सड़क संपर्क और अधिक प्रभावित हो गया है।

ये भी पढ़ें-  मंत्री के भरोसे से नहीं चला काम तो अध्यक्ष बोले- मेरी गारंटी है; सत्तारूढ़ विधायकों ने ही सरकार को घेरा


स्कूल, अस्पताल और रोजमर्रा की जिंदगी पर असर
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और पुलिया टूटने के बाद गांव से बाहर निकलने का कोई सुरक्षित वैकल्पिक रास्ता नहीं बचा है। इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। वहीं, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक जरूरत के सामान की आपूर्ति भी प्रभावित होने लगी है।

झारखंड से जुड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग बंद
ग्रामीणों के मुताबिक यह सड़क झारखंड को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसके बंद होने से न केवल मलहजोत गांव, बल्कि आसपास के कई गांवों के लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल क्षतिग्रस्त सड़क और पुलिया की मरम्मत कराने तथा वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।

बिहार के गया में बारिश के तेज बहाव में सड़क ध्वस्त

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed