{"_id":"69c24dfed76e5c94ba01891a","slug":"bihar-news-in-begusarai-bank-robbery-munger-news-c-1-1-noi1442-4085327-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: फिल्मी स्टाइल में बैंक से लाखों की लूट, बंदूक की नोंक पर उड़ा ले गए कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: फिल्मी स्टाइल में बैंक से लाखों की लूट, बंदूक की नोंक पर उड़ा ले गए कैश
Tue, 24 Mar 2026 05:41 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 05:41 PM IST
सार
बिहार के बेगूसराय जिले के हसनपुर स्थित एक्सिस बैंक में मंगलवार को दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर लगभग साढ़े चार लाख रुपये नकद लूट लिए।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने लोगों की नींद उड़ा दी है। मंगलवार को दिनदहाड़े हसनपुर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना मंगलवार दोपहर करीब 11:30 बजे घटी, जब तीन बाइक पर सवार छह अपराधी अचानक बैंक के भीतर घुस आए और बंदूक की नोंक पर लगभग साढ़े चार लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने हवाई फायरिंग भी की, जिससे बैंक परिसर में अफरातफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी अपराधी हथियार से लैस और नकाबपोश थे। बैंक में घुसते ही उन्होंने सुरक्षा गार्ड सुजीत कुमार के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय शाखा प्रबंधक सरोज कुमार दुबे, डिप्टी मैनेजर संकट ठाकुर, कैशियर रिंकू कुमारी और दो ग्राहक बैंक में मौजूद थे। अपराधियों ने नकदी के साथ बैंक के सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और कर्मचारियों एवं ग्राहकों के सात मोबाइल फोन भी लूट लिए।
ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: चौथी बार जदयू की कमान संभालेंगे नीतीश कुमार, आज फिर से निर्विरोध चुने जाएंगे; आधिकारिक एलान बाकी
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अपराधी वारदात को अंजाम देने से पहले नेशनल हाईवे-28 स्थित अयोध्या चौक की दिशा से आए और वारदात के बाद तेघड़ा रेलवे स्टेशन की ओर फरार हो गए। रास्ते में कुछ दूरी पर उन्होंने लूटे गए मोबाइल फोन जंगल में फेंक दिए, जिनमें से पांच फोन पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक मनीष भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता से छानबीन कर रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। इस वारदात के बाद इलाके में पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।