फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Brutal Attack at Challan Center Armed Gang Loots Lakhs Leaves Two Employees Covered in Blood

Bihar: चालान सेंटर पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, पांच लाख की लूट; विरोध करने पर दो कर्मियों को किया लहूलुहान

Tue, 09 Jun 2026 01:05 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2026 01:05 PM IST
सार

जमुई जिले के खैरा प्रखंड स्थित बालू घाट चालान सेंटर पर देर रात सात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। अपराधियों ने करीब पांच लाख रुपये लूट लिए और विरोध करने पर दो कर्मचारियों को धारदार हथियार से घायल कर दिया।

विज्ञापन
Brutal Attack at Challan Center Armed Gang Loots Lakhs Leaves Two Employees Covered in Blood
घायल कर्मी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जमुई जिले के खैरा प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित बालू घाट चालान सेंटर पर सोमवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों रुपये की नकदी लूट ली। वारदात के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने सेंटर पर मौजूद दो कर्मचारियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देर रात चालान सेंटर पर नियमित कार्य चल रहा था। इसी दौरान तीन मोटरसाइकिलों पर सवार करीब सात अपराधी वहां पहुंचे। सेंटर में घुसते ही बदमाशों ने कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया और नकदी लूटने का प्रयास किया। जब कर्मचारियों ने विरोध किया तो अपराधियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन


दोनों को इलाज के लिए तुरंत भेजा अस्पताल
हमले में गिद्धौर थाना क्षेत्र निवासी शिवशक्ति कुमार और छपरा निवासी अनिल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी करीब पांच लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही खैरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया तथा कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। जांच के दौरान घटनास्थल से एक मैगजीन भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

ये भी पढ़ें-  Bihar : पटना सिविल कोर्ट से खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग मामले में गिरफ्तारी पर लगी रोक


जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी
पुलिस ने संलिप्तता की आशंका में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना के बाद बालू कारोबार से जुड़े लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का दावा है कि मामले का शीघ्र खुलासा कर सभी आरोपितों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed