सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : Mother of Two Daughters Dies by Suicide After Alleged Harassment by Husband’s Family

Bihar News: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप; जानें क्या था मामला?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 01 Dec 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार

जमुई में सोमवार को एक विवाहिता ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर मायके में आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटा न होने और दो बेटियों के जन्म के बाद पति तथा ससुराल पक्ष लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

Bihar news : Mother of Two Daughters Dies by Suicide After Alleged Harassment by Husband’s Family
विवाहिता ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के नरियाना गांव में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक विवाहिता मौसम कुमारी (26) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका पिछले एक वर्ष से अपने मायके में रह रही थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बेटा न होने और दो बेटियों के जन्म के बाद पति राहुल पासवान तथा ससुराल पक्ष लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके चलते मौसम मानसिक तनाव में जी रही थी।

Trending Videos

बताया गया कि मौसम की शादी वर्ष 2020 में लखीसराय जिले के पंजाबी मोहल्ला निवासी राहुल पासवान से हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद उसने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया। परिजनों का कहना है कि पहले सब ठीक था, लेकिन बेटा नहीं होने पर ससुराल वालों का उसके प्रति व्यवहार बदल गया। उसे ताने दिए जाने लगे, बात-बात पर भेदभाव किया जाता और उसे अपनाने से भी कतराया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल वालों पर लगे गंभीर आरोप
ससुराल वाले आए दिन मौसम के साथ मारपीट करते, झगड़ा खड़ा करते और पैसों की मांग करते थे। लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से परेशान होकर उसके पिता अर्जुन पासवान और भाई डब्लू पासवान उसे मायके लेकर आ गए। इस मामले को लेकर जमुई न्यायालय में परिवार वाद भी दर्ज किया गया था। पंचायत और पुलिस के सामने समझौते के प्रयास भी किए गए थे। लेकिन यह प्रयास भी विफल रहे। घटना को लेकर मौसम के भाई डब्लू पासवान ने बताया कि रविवार रात सभी ने साथ भोजन किया और फिर वे एक बारात में चले गए थे।


ये भी पढ़ें- Dr. Prem Kumar : बिहार विधानसभा अध्यक्ष बने डॉ. प्रेम कुमार किस वर्ग से हैं? जानें, चुनाव से पहले क्या कहा था

घटना के दृश्य ने पूरे परिवार को स्तब्ध कर दिया
वहीं, सोमवार को मौसम के कमरे का दरवाजा खटखटाया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। किसी अनहोनी की आशंका होने पर दरवाजा तोड़ने पर देखा कि वह पंखे की कड़ी से फंदे में लटकी हुई थी, जबकि बगल में उसकी जुड़वा बेटियां सो रही थीं। घटना के दृश्य ने पूरे परिवार को स्तब्ध कर दिया। सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जमुई सदर अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों का आरोप है कि पति राहुल पासवान और ससुराल पक्ष की लगातार प्रताड़ना ने मौसम को यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया। इस घटना से ग्रामीणों के बीच गहरा आक्रोश और शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed