{"_id":"69cfe4a1a72a6fefe7083866","slug":"major-cover-up-before-deputy-cm-visit-government-documents-burnt-in-jamalpur-amid-corruption-allegations-munger-news-c-1-1-noi1377-4124118-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: डिप्टी सीएम के दौरे से पहले सरकारी दस्तावेजों में लगी आग, अहम कागजात जलाकर सच्चाई दबाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: डिप्टी सीएम के दौरे से पहले सरकारी दस्तावेजों में लगी आग, अहम कागजात जलाकर सच्चाई दबाने की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: मुंगेर के जमालपुर अंचल कार्यालय में सैकड़ों सरकारी दस्तावेज जलाए जाने की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। डिप्टी सीएम के दौरे के बीच हुई इस घटना पर साजिश और सच्चाई छिपाने की आशंका जताई जा रही है, जिसे लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग उठी है।
आग के हवाले कागजात
विज्ञापन
विस्तार
मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने आया, जहां सैकड़ों महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों को खुलेआम आग के हवाले कर दिया गया। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब राज्य के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा जिले के दौरे पर हैं और भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
Trending Videos
आरटीपीएस काउंटर के सामने जल रहे थे दस्तावेज
जानकारी के अनुसार, प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आरटीपीएस काउंटर के सामने एक खुले स्थान पर फाइलों और दस्तावेजों का ढेर जलता हुआ देखा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि लाल कपड़े में बंधी फाइलें, खतियान, रजिस्टर और अन्य भूमि संबंधी दस्तावेज धूं-धूं कर जल रहे थे। एक फाइल पर 'इंद्रुख पश्चिमी' लिखा हुआ भी देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे खुला मामला
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पत्रकार मौके पर पहुंचे और जलते दस्तावेजों का वीडियो और फोटो रिकॉर्ड किया। इसके बाद मामला तूल पकड़ने लगा। जब अंचल कार्यालय के कर्मियों से इस संबंध में पूछताछ की गई, तो किसी ने भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
ये भी पढ़ें: बिना सूचना वैशाली पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, निरीक्षण के साथ विकास कार्यों पर सख्त निर्देश
जानबूझकर दस्तावेज जलाने का आरोप
जमालपुर अंचल कार्यालय पर पहले से ही भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। जमीन से जुड़े कार्यों जैसे दाखिल-खारिज, एलपीसी और परिमार्जन के नाम पर घूसखोरी, अवैध वसूली और आम लोगों को परेशान करने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। इसको लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा धरना-प्रदर्शन भी किया जा चुका है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या इन दस्तावेजों को जानबूझकर जलाया गया, ताकि संभावित जांच से बचा जा सके? स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।