Bihar: फोन कॉल के जाल में फंसी मुस्कान: दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, पोखर से मिला शव
Bihar: लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बकियाबाद गांव में 19 वर्षीय छात्रा मुस्कान कुमारी की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी। एक फोन कॉल के बाद घर से निकली युवती का शव अगले दिन पोखर में मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के बकिया बाद गांव में 19 वर्षीय मुस्कान कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। एक मामूली फोन कॉल से शुरू हुई यह घटना अब दुष्कर्म और हत्या की आशंका तक पहुंच गई है।
एक फोन कॉल... और फिर सन्नाटा
14 अप्रैल की शाम मुस्कान के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल के बाद वह घर से बाहर निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। पूरी रात परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पोखर में तैरता मिला शव
गुरुवार सुबह दुर्गा मंदिर के पास स्थित पोखर में मुस्कान का शव तैरता मिला। ग्रामीणों ने जब शव बाहर निकाला तो शरीर और चेहरे पर गहरे जख्म देखे गए। हालात ने किसी बड़ी वारदात की आशंका को और मजबूत कर दिया।
थाने की लापरवाही पर सवाल
मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि 15 अप्रैल को वे हलसी थाना पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने आवेदन तक नहीं लिया। सिर्फ मोबाइल नंबर लेकर खोजबीन का आश्वासन दिया गया। अब परिजन सवाल उठा रहे हैं कि समय पर कार्रवाई होती तो शायद जान बच सकती थी।
गांव के युवक पर शक
ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि गांव के ही एक युवक ने फोन कर मुस्कान को बुलाया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नही हो पायी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके की जांच की है। शव को पहले पोस्टमॉर्टम हेतु लखीसराय सदर अस्पताल भेजा गया, फिर बेहतर जांच के लिए भागलपुर रेफर किया गया। एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि दुष्कर्म और हत्या दोनों एंगल से जांच चल रही है।
ये भी पढ़ें: दरवाजे पर खेलती मासूम को उठा ले गए कुत्ते, मां-बाप की आंखों के सामने बुझ गई जिंदगी
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मुस्कान इंटरमीडिएट की छात्रा थी और पढ़ाई में अव्वल मानी जाती थी। उसकी मौत से गांव में मातम और आक्रोश दोनों का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.