फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar ATM Heist Foiled Thieves Uproot SBI ATM at Night Police Recover Machine Within Hours

Bihar: रात के अंधेरे में एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश, पुलिस ने कुछ घंटों में बरामद किया; कैश बॉक्स तोड़ने की कोशिश

Fri, 24 Jul 2026 01:11 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2026 01:11 PM IST
सार

वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बेखौफ बदमाश स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का एटीएम उखाड़कर ले गए। हालांकि, सराय थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कुछ ही घंटों में एटीएम बोरिया गांव के पास बरामद कर लिया गया। बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस और एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाने के साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar ATM Heist Foiled Thieves Uproot SBI ATM at Night Police Recover Machine Within Hours
क्षतिग्रस्त एटीएम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर बाजार से गुरुवार देर रात करीब एक बजे बेखौफ बदमाश स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का एटीएम उखाड़कर अपने साथ ले भागे। हालांकि, सराय थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मुस्तैदी के चलते कुछ ही घंटों के भीतर एटीएम को सराय थाना क्षेत्र के बोरिया गांव के पास से बरामद कर लिया गया। पुलिस की भनक लगते ही बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची एफएसएल टीम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। इसके अलावा पुलिस चकसिकंदर से लेकर बोरिया गांव तक के मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों तथा एटीएम के अंदर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन


फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि एटीएम में घटना के समय कितनी नकदी मौजूद थी। बैंक के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। उनके द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश रखने वाले बॉक्स को भी तोड़ने का प्रयास किया
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने एटीएम के पिछले हिस्से को काट दिया था और कैश रखने वाले चेस्ट बॉक्स को भी तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-  Bihar: नकाबपोश बदमाशों का तांडव! जदयू नेता के बेटे की कार घेरकर ताबड़तोड़ दागीं गोलियां, साले की हालत भी नाजुक

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदातें
वैशाली और हाजीपुर में इससे पहले भी एटीएम उखाड़कर ले जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
  • दिसंबर 2019 में हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित राजपूत कॉलोनी में शंकर टॉकीज के पास लगे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को अपराधी देर रात उखाड़कर ले गए थे। उस समय एटीएम में 16 लाख 63 हजार रुपये मौजूद थे। बदमाश अपने साथ सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी ले गए थे।
  • वहीं, जुलाई 2025 में हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के बागमली मोहल्ले में भी बदमाश स्कॉर्पियो से पहुंचे थे और एसबीआई का एटीएम उखाड़कर ले गए थे। उस समय एटीएम में 13 लाख रुपये से अधिक की नकदी मौजूद थी। घटना के बाद बदमाश सोनपुर की ओर फरार हो गए थे।
सराय थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि एटीएम का पिछला हिस्सा बरामद कर लिया गया है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed