{"_id":"6a62e6d0ead473511604828b","slug":"muzaffarpur-bihar-news-miscreants-identified-for-vandalism-damaging-public-property-photos-have-released-and-reward-announced-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4536121-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: प्रदर्शन में बवाल करने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, आठ उपद्रवी चिन्हित; पहचान बताने पर 10 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: प्रदर्शन में बवाल करने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, आठ उपद्रवी चिन्हित; पहचान बताने पर 10 हजार का इनाम
Fri, 24 Jul 2026 12:24 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:24 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक आठ उपद्रवियों की पहचान की गई है। पुलिस ने संदिग्धों की तस्वीरें सार्वजनिक करते हुए उनकी पहचान बताने वाले को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
प्रदर्शन की आड़ में तोड़फोड़ और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की तस्वीरें सार्वजनिक की गईं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन की आड़ में तोड़फोड़ और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें जारी करते हुए उनकी पहचान और जानकारी देने वाले के लिए इनाम की घोषणा की है। इस संबंध में जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर सीसीटीवी फुटेज, तस्वीरों, भड़काऊ गतिविधियों और तोड़फोड़ से जुड़े मामलों की गहन जांच की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान बताने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की तस्वीरें सामने आईं
दरअसल, गुरुवार 23 जुलाई की शाम नीट परीक्षा में कथित धांधली और दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन निकाला गया था। यह प्रदर्शन देर शाम तक शहर के अलग-अलग इलाकों में उग्र हो गया। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने कथित तौर पर तोड़फोड़ की, जिसके बाद मामला कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया। प्रदर्शन के दौरान समाहरणालय परिसर समेत कई स्थानों पर हंगामा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की तस्वीरें सामने आईं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक इस मामले में आठ संदिग्ध उपद्रवियों को चिन्हित किया गया है।
संदिग्ध व्यक्तियों की तस्वीरें हुईं सार्वजनिक
पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों की बारीकी से जांच की जा रही है। जिन लोगों की पहचान की जा रही है, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की तस्वीरें भी सार्वजनिक कर दी हैं और आम लोगों से अपील की है कि यदि वे इनमें से किसी की पहचान करते हैं, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।पुलिस ने यह भी घोषणा की है कि पहचान बताने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: भाजपा नेता से लॉरेंस गैंग के नाम पर 50 लाख की रंगदारी मांगी, न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी
फिलहाल मुजफ्फरपुर पुलिस का संदेश साफ है कि यदि किसी ने कानून अपने हाथ में लिया है, तो उसकी पहचान कर उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस प्रकरण में और भी कार्रवाई होने की संभावना है।