Bihar: रोहतास में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डकैती, 10 लाख के आभूषण लूटकर फरार हुए चार बदमाश
रोहतास के बिक्रमगंज में चार हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े हीरा आभूषण भंडार में घुसकर करीब 10 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। हेलमेट और मास्क पहनकर आए आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
रोहतास के बिक्रमगंज में चार हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े हीरा आभूषण भंडार में घुसकर करीब 10 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। हेलमेट और मास्क पहनकर आए आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतास जिले में रविवार को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के आरा रोड स्थित हीरा आभूषण भंडार की है, जहां चार हथियारबंद बदमाश करीब 10 लाख रुपये के आभूषण लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि व्यापारियों में भारी आक्रोश है।
हथियार के बल पर वारदात
जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसे। उन्होंने हथियार दिखाकर दुकान में मौजूद लोगों को धमकाया और काउंटर व तिजोरी में रखे आभूषण लूट लिए। इस दौरान दुकान संचालक ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद सभी सहम गए।
पढ़ें: 'मैं लॉरेंस गैंग से बोल रहा हूं', व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर मांगी एक करोड़ की रंगदारी; दहशत में परिवार
हेलमेट और मास्क पहनकर पहुंचे बदमाश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों बदमाशों ने हेलमेट और चेहरे पर मास्क पहन रखा था। उनके हाथों में हथियार थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वे आराम से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। हीरा आभूषण भंडार के संचालक परमीत कुमार ने बताया कि लूटी गई ज्वेलरी का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 10 लाख रुपये के आभूषण बदमाश लूट ले गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी अपराधियों की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच थी और उनके पास हथियार थे।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की है। अपराधियों की पहचान के लिए दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।