{"_id":"613044b437afc35a2c26a142","slug":"flood-in-gorakhpur-update-bharwalia-basawanpur-ring-dam-broken","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बाढ़ का कहर: भरवलिया-बसावनपुर रिंग बांध टूटा, बिना चलाए ही हैंडपंप और बोरिंग फेंक रहे पानी, पढ़ें दिनभर की हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बाढ़ का कहर: भरवलिया-बसावनपुर रिंग बांध टूटा, बिना चलाए ही हैंडपंप और बोरिंग फेंक रहे पानी, पढ़ें दिनभर की हलचल
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 02 Sep 2021 04:49 PM IST
सार
जिले के हरैया स्थित भरवलिया-बसावनपुर रिंग बांध टूट गया है। जिससे एक गांव से संपर्क टूट गया, जबकि कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बांध टूटने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया है।
विज्ञापन
1 of 8
गोरखपुर: गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
Link Copied
गोरखपुर जिले से होकर बहने वाली राप्ती और रोहिन नदी का जलस्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। यहां बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है। ऐसे में गुरुवार सुबह करीब 4 बजे जिले के हरैया स्थित भरवलिया-बसावनपुर रिंग बांध टूट गया। जिससे भरवलीया गांव से संपर्क टूट गया, जबकि ग्राम सभा बसावनपुर सहित कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बांध टूटने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया है। वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य जारी है। वहीं राप्ती नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बरही से मोतीराम अड्डा की तरफ जा रही सड़क पर पानी चढ़ गया है।
Trending Videos
2 of 8
गोरखपुर: कालेसर।
- फोटो : अमर उजाला।
नौसड़ से आगे कोलिया के पास रिसाव अधिक हो रहा है। ऐसे में कालेसर से गोरखपुर की तरफ आने वाले बड़े वाहनों को रोक दिया गया है। बड़े वाहनों को टोल प्लाजा की तरफ से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
गोरखपुर: गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं नौसढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बाढ़ का असर इस कदर होने लगा है कि बिना चलाए ही हैंडपंप और बोरिंग पानी फेंक रहा है। बताया जा रहा है कि इसलिए हो रहा है क्योंकि बाढ़ के कारण जलस्तर बहुत बढ़ गया है।
राप्ती नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। तेजी से बढ़ रहे पानी से दोआबा क्षेत्र के 52 गांव के लोग अपने- अपने मवेशियों को लेकर सुरक्षित स्थान पर पलायन करने लगे हैं। वहीं नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बरही मोतीराम अड्डा रोड पर पानी चढ़ गया है। धीरे- धीरे रास्ते पर पानी बढ़ रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।