विधायकों की खरीद फरोख्त के स्टिंग मामले में सीबीआई ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत को सम्मन भेजा है।
स्टिंग ऑपरेशन मामले में उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत को बड़ा झटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने हरीश रावत को आगामी 26 दिसंबर को दिल्ली में पेश होने को कहा है। 26 दिसंबर को सीबीआई रावत से विधायकों के खरीद फरोख्त मामले में सामने आई स्टिंग सीडी के बारे में पूछताछ करेगी।
बता दें कि कुछ माह पहले एक स्टिंग ऑपरेशन सामने आया था, जिसमें हरीश रावत अपनी सरकार बचाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त करने दिखाई दिए। इस स्टिंग ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया था।
एक न्यूज चैनल हरीश रावत का स्टिंग ऑपरेशन जारी किया था।
इस वीडियो में कांग्रेस सांसद मदन सिंह बिष्ट दावा करते हुए दिखे कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 12 विधायकों को 25-25 लाख रुपये दिए हैं। इस स्टिंग में मदन बिष्ट और बागी विधायक हरक सिंह रावत एक साथ दिखाई दिए।