{"_id":"69bbf2a32e2692c0a10d19e5","slug":"prize-money-of-over-rs-3-crore-has-been-released-to-the-medal-winners-dehradun-news-c-5-drn1043-925224-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पदक विजेताओं को तीन करोड़\nसे अधिक की इनामी राशि जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पदक विजेताओं को तीन करोड़ से अधिक की इनामी राशि जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
- खेल मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की राशि
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को तीन करोड़ से अधिक की इनामी राशि जारी कर दी गई है। बृहस्पतिवार को यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह धनराशि खिलाड़ियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इन खिलाड़ियों में एक जुलाई 2024 से और 31 मार्च 2025 के बीच विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। पिछले साल हुए 38 वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले कुछ खिलाड़ी और कोच इनामी धनराशि प्राप्त करने से इसलिए चूक गए थे, क्योंकि उन्होंने कुछ कागजी औपचारिकताएं उस समय पूरी नहीं की थीं। इन सभी बचे हुए खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को भी उनकी इनामी धनराशि जारी कर दी गई है। राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले 79 व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 19 खिलाड़ियों को इनामी राशि दी गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आउट ऑफ टर्न नौकरी मिलेगी
खेल मंत्री ने बताया कि सरकार प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए आउट ऑफ टर्न जॉब की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही विभागों में अधिसंख्य पद सृजित कर विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी भी दी जाएगी।
Trending Videos