तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने सोमवार से प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही प्रदेश के मैदानी इलाकों में आगामी 48 घंटों में तेज आंधी और ओलावृष्टि की वार्निंग भी जारी की है। ऐसे मौसम में लोगों से संभलकर रहने की सलाह दी गई है।
{"_id":"59357bd84f1c1b801c9c7de1","slug":"rain-alert-in-four-district-of-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट, आज से बदलेगा मौसम संभलकर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट, आज से बदलेगा मौसम संभलकर रहे
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 06 Jun 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
RAIN
प्रदेश भर में सोमवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। एक ओर पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार की शाम से बारिश शुरू हो गई तो दूसरी ओर मैदानी इलाकों में तेज धूप ने जीना मुहाल कर दिया। राजधानी में लगातार तीसरे दिन तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
गर्मी में कुछ यूं मुंह को ढकते हुए जाती लड़कियां
- फोटो : amar ujala
गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दिन में हल्की गर्म हवाओं और उमस ने भी लोगों को परेशान किया। जबकि पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग सहित कई जिलों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
rain
मौसम विभाग ने मंगलवार से प्रदेश के पिथौरागढ़, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की आंधी चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
rainfall
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश होगी। उन्होंने जनता से सलाह दी है कि ऐसे मौसम में वह संभलकर रहें।