फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police cancels leave for all police personnel

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला, सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द की

Fri, 24 Jul 2026 01:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 24 Jul 2026 01:03 PM IST
सार

Delhi Police Leave Cancelled: दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी है। इस विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर अगले आदेश तक दिल्ली में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Delhi Police cancels leave for all police personnel
जंतर मंतर के पास तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। इस विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन की टीम पूरी तरह से मुस्तैद है। कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली में अगले आदेश तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। यह निर्णय कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत, सभी पुलिसकर्मियों की नियमित छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। अगले आदेश तक कोई भी पुलिसकर्मी बिना अनुमति के किसी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में भाग नहीं ले पाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश में कहा गया कि आकस्मिक और अर्जित अवकाश सहित सभी प्रकार की नियमित छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रोक दी गई हैं। यह प्रतिबंध राजपत्रित अधिकारियों सहित सभी पुलिसकर्मियों पर लागू होगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि छुट्टियां केवल वास्तविक आपातकालीन मामलों में ही स्वीकृत की जाएंगी। 

विज्ञापन

इन आपातकालीन अवकाशों को भी संबंधित स्वीकृति प्राधिकारी द्वारा विधिवत सत्यापित और अनुमोदित किया जाना अनिवार्य होगा। सभी जिला पुलिस उपायुक्तों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त, कोई भी पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस आयुक्त की पूर्व स्वीकृति के बिना किसी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएगा। यह निर्देश भी अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश दिल्ली पुलिस आयुक्त की मंजूरी से जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed