सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A track is being built around the pond, which will improve the facilities.

Faridabad News: जोहड़ के चारों ओर बनाया जा रहा ट्रेक, बेहतर होगी सुविधा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
A track is being built around the pond, which will improve the facilities.
विज्ञापन
गांव चांदपुर में 30 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है सौंदर्यीकरण
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। गांव चांदपुर में करीब 30 लाख रुपये की लागत से जोहड़ के सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पंचायत की ओर से चलाए जा रहे इस प्रोजेक्ट के तहत जोहड़ की सूरत बदलने के साथ-साथ इसे ग्रामीणों के लिए आकर्षक और उपयोगी बनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है और करीब एक महीने के भीतर इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।



परियोजना के तहत जोहड़ के चारों तरफ मॉर्निंग वॉक और व्यायाम के लिए विशेष ट्रैक तैयार किया जा रहा है, जिससे गांव के लोगों को सुबह-शाम टहलने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके अलावा जोहड़ में आने वाले पानी को पहले तीन फिल्टर सिस्टम से गुजारा जाएगा, ताकि साफ और स्वच्छ पानी ही जोहड़ में पहुंचे। इससे पानी में बदबू की समस्या खत्म होने की उम्मीद है और आसपास का वातावरण भी साफ रहेगा। गांव चांदपुर के सरपंच सूरजपाल ने बताया कि जोहड़ के किनारे एक मंदिर भी है, जो क्षेत्र का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां रोजाना श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है, लेकिन पहले गंदे पानी और दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानी होती थी। सौंदर्यीकरण के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी और मंदिर परिसर का माहौल भी बेहतर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed