सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teachers from England visited a primary school.

Faridabad News: इंग्लैंड के अध्यापकों ने किया प्राथमिक विद्यालय का भ्रमण

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Teachers from England visited a primary school.
विज्ञापन
खेल-खेल में पढ़ाई करने के आसान और रोचक तरीके सिखाए
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अजरौंदा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को इंग्लैंड से आए अध्यापकों ने शैक्षणिक दौरा किया। इस अवसर पर विद्यालय में खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। अध्यापकों ने बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई करने के आसान और रोचक तरीके सिखाए, जिससे विद्यार्थियों ने नई चीजें उत्साह के साथ सीखीं।

इस दौरान मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। दोनों स्कूलों के बच्चों ने मिलकर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और एक-दूसरे से अपने विचार साझा किए। इससे बच्चों को नए अनुभव मिले और आपसी समझ बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड से आए शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को अलग-अलग ज्यामितीय आकृतियां बनाना सिखाया, जिसे बच्चों ने बड़े ध्यान और उत्साह के साथ सीखा।

विद्यालय के अध्यापकों ने बताया कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में शिक्षा देना और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम से बच्चों में आत्मविश्वास और सीखने की रुचि बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed