{"_id":"69975cc21d7c1703b70ebb5b","slug":"changing-weather-has-increased-the-number-of-viral-patients-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63289-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बदलते मौसम ने बढ़ाए वायरल के मरीजों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बदलते मौसम ने बढ़ाए वायरल के मरीजों
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही लग रहीं लाइनें
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बदलते मौसम के बीच हुई हालिया बारिश ने तापमान और नमी में अचानक उतार-चढ़ाव ला दिया है। इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला नागरिक अस्पताल फरीदाबाद में वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सर्दी, जुकाम, बुखार, गले में खराश और बदन दर्द की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में अचानक बदलाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिसका असर खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक देखा जा रहा है।
सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित अग्रवाल ने अपील की है कि माता-पिता छोटे बच्चों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर ले जाने से बचें। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कम होती है, इसलिए उन्हें समय पर दवा, हल्का और पौष्टिक भोजन तथा पर्याप्त आराम देना जरूरी है।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भी बढ़ी भीड़
शहर के विभिन्न शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। विशेषकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर डबुआ कॉलोनी में पिछले कुछ दिनों से बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। यहां बड़े और बुजुर्ग मरीज अधिक संख्या में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण के मामलों में वृद्धि सामान्य है। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लापरवाही भी न बरतें। साफ-सफाई का ध्यान रखें, उबला या स्वच्छ पानी पिएं, भीड़भाड़ से बचें और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें।
पूरे घर के सदस्यों की तबीयत खराब है। पहले बच्चों को बुखार आया, फिर हमें भी सर्दी-जुकाम और बदन दर्द शुरू हो गया। डॉक्टर को दिखाने के लिए अस्पताल आना पड़ा।- राजेश कुमार, डबुआ कॉलोनी
दो दिन से तेज बुखार और गले में खराश थी। दवा लेने के बाद कुछ राहत मिली है, लेकिन भीड़ बहुत ज्यादा है।- सीमा देवी, एसजीएम नगर
मौसम बदलते ही मुझे खांसी और कमजोरी शुरू हो जाती है। इस बार बुखार भी आ गया, इसलिए जांच कराने आया हूं।-महेश चंद, अजरौंदा
Trending Videos