{"_id":"69975c6521156a065709a877","slug":"tele-robotic-surgery-performed-successfully-from-a-distance-of-1500-km-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63270-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टेली रोबोटिक सर्जरी से 1500 किमी दूर बैठकर किया सफल ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टेली रोबोटिक सर्जरी से 1500 किमी दूर बैठकर किया सफल ऑपरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आधुनिक दौर में रोबोटिक्स तकनीक चिकित्सा क्षेत्र में लगातार नई संभावनाएं खोल रही है। इसी कड़ी में जिले के डॉक्टरों ने 1500 किलोमीटर दूर कोलकाता में मौजूद एक मरीज की सफल टेली रोबोटिक सर्जरी कर शहर का नाम रोशन किया है। भले ही देश में इस तरह की सर्जरी पहले भी हो चुकी हो, लेकिन फरीदाबाद के लिहाज से इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
फरीदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल के यूरोलॉजी एवं रीनल ट्रांसप्लांट विभाग के डॉ. रीतेश मोंगा और डॉ. लोकेन्द्र यादव के नेतृत्व में यह सर्जरी करीब 100 मिनट में पूरी की गई। मरीज की दाहिनी किडनी 50 प्रतिशत ही काम कर रही थी और मूत्रमार्ग में समस्या बनी हुई थी। इस मामले में ओपन सर्जरी के बजाय रोबोटिक पद्धति अपनाई गई, जिससे जटिल प्रक्रिया को सटीक तरीके से अंजाम दिया जा सका।
चिकित्सकों के अनुसार, रोबोटिक सर्जरी से ऑपरेशन अधिक सुरक्षित होता है और मरीज की रिकवरी भी अपेक्षाकृत जल्दी होती है। चिकित्सकों का कहना है कि इस उपलब्धि से फरीदाबाद को उन्नत चिकित्सा तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान मिली है।
Trending Videos