फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three friends from Faridabad went to Haridwar to fetch Kanwar and one died

कांवड़ लेने निकले तीन दोस्त: हरिद्वार में बस ने रौंदा, एक की मौके पर मौत; 250 KM दूर से गए थे तीनों जल लेने

Fri, 07 Aug 2026 05:09 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 07 Aug 2026 05:09 PM IST
सार

फरीदाबाद के रहने वाले मनीष की शुक्रवार सुबह हरिद्वार में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने दो साथियों कमल और मयंक के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार गया था।

विज्ञापन
Three friends from Faridabad went to Haridwar to fetch Kanwar and one died
रोडवेज बस ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ लेने हरिद्वार गए फरीदाबाद के गांधी कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय मनीष की शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा आठ अगस्त की सुबह हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर कांगड़ी फ्लाईओवर के पास हुआ।

विज्ञापन


मनीष अपने मोहल्ले के रहने वाले कमल और मयंक के साथ एक ही बाइक पर हरकी पैड़ी की ओर जा रहा था। इसी दौरान उत्तराखंड रोडवेज की एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कमल और मयंक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बस चालक को मौके से हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तीनों युवक फरीदाबाद से कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचे थे। सुबह वे बाइक से घाट की ओर जा रहे थे। कांगड़ी फ्लाईओवर के पास पीछे से आई रोडवेज बस की टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया, जबकि कमल और मयंक का उपचार जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मनीष के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी। सूचना मिलते ही परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किस परिस्थिति में हुआ।

विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में कांवड़िये दोपहिया और चारपहिया वाहनों से हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इसके चलते हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे सहित प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed