सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of threatening to kill daughter, report filed

Ghaziabad News: पुत्री को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Accused of threatening to kill daughter, report filed
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र की रहने वाले व्यक्ति ने पुत्री की जान को खतरा बताकर पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि उनकी पुत्री का एक युवक से प्रेम संबंध था। लेकिन शादी से इन्कार पर फरवरी माह में युवक ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते लड़का पक्ष के लोग पुत्री को जान से मारना चाहते हैं।
Trending Videos

एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नंदग्राम थाना क्षेत्र निवासी ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र के ही एक लड़के के साथ उसकी पुत्री के प्रेम संबंध थे। दोनों एक दूसरे के साथ विवाह करना चाहते थे। लेकिन लड़के के परिजन इस पर राजी नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी से आहत होकर फरवरी माह में लड़के ने आत्महत्या कर ली थी। इसकी सूचना के बाद उनकी पुत्री सदमे में आ गई। जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। लेकिन समय रहते उसको निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
आरोप है कि आईसीयू में रहने के दौरान ही लड़का पक्ष के लोग लड़की तलाश करते हुए अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। मामले की सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल की। लेकिन थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। आरोप है कि इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और वह घर में आग लगाने के लिए पहुंच गए। साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद पीड़िता के पिता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed